Sarkari Naukri 2024: गुजरात हाई कोर्ट ने Gujarat High Court Stenographer Recruitment 2024 के अन्तर्गत राज्य में अधीनस्थ न्यायालयों, औद्यौगिक न्यायालयों और श्रम न्यायालयों में अंग्रेजी स्टेनोग्राफरों की भर्ती लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 6 मई 2024 तारीख से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 26 मई 2024 है। जो अभ्यर्थी इच्छुक है और इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वें भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ सकते हैं।

Gujarat High Court Stenographer Notification 2024
Gujarat High Court Recruitment: गुजरात हाई कोर्ट ने विज्ञापन संख्या – आर सी/1434/2022 (Ⅰ) और संख्या आर सी -आई एल सी /1434/2022 (Ⅱ) के तहत राज्य के अधीनस्थ न्यायालयों में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर (ग्रेड-Ⅱ और ग्रेड Ⅲ) और औद्यौगिक न्यायालयों और श्रम न्यायालयों में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर (ग्रेड-Ⅱ) के कुल 245 पदों में भर्ती के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भिक तिथि 6 मई 2024 है तथा ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 मई 2024 तक है। योग्य अभ्यर्थी ऑफिसियल वेबसाइट https://gujarathighcourt.nic.in/ या https://hc-ojas.gujarat.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती संगठन | गुजरात हाई कोर्ट, सोला, अहमदाबाद |
विज्ञापन संख्या | आर सी/1434/2022 (Ⅰ) और संख्या आर सी -आई एल सी /1434/2022 (Ⅱ) |
पद का नाम | अंग्रेजी स्टेनोग्राफर (ग्रेड-Ⅱ और ग्रेड Ⅲ) |
कुल रिक्त पद | 245 |
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि | 6 मई 2024 |
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 26 मई 2024 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://gujarathighcourt.nic.in/ https://hc-ojas.gujarat.gov.in/ |
नोटिफिकेशन पीडीएफ | यहाँ क्लिक करें |
Gujarat High Court Stenographer Vacancy 2024
गुजरात हाई कोर्ट ने Gujarat High Court Stenographer Recruitment 2024 में कुल 245 पदों में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर (ग्रेड-Ⅱ और ग्रेड Ⅲ) की भर्ती की घोषणा की है। विभिन्न न्यायालयों में पदों के संख्या वर्गों के अनुसार अलग-अलग है, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:
- अधीनस्थ न्यायालय:-
पद का नाम – अंग्रेजी स्टेनोग्राफर ग्रेड-Ⅱ (क्लास -Ⅱ)
श्रेणी | पदों की संख्या |
सामान्य (GEN) | 77 |
अनुसूचित जाति (SC) | 3 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 12 |
सामाजिक और शैक्षिक रुप से पिछड़े वर्ग (SEBC) | 25 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 5 |
कुल (Total) | 122 |
पद का नाम – अंग्रेजी स्टेनोग्राफर ग्रेड-Ⅲ (क्लास-Ⅲ)
श्रेणी | पदों की संख्या |
सामान्य (GEN) | 62 |
अनुसूचित जाति (SC) | 5 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 17 |
सामाजिक और शैक्षिक रुप से पिछड़े वर्ग (SEBC) | 27 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 11 |
कुल (Total) | 122 |
- औद्यौगिक न्यायालय और श्रम न्यायालय:-
पद का नाम – अंग्रेजी स्टेनोग्राफर ग्रेड-Ⅱ (क्लास -Ⅱ)
श्रेणी | पदों की संख्या |
सामान्य (GEN) | 1 |
Gujarat High Court Stenographer Application Fee 2024
Gujarat High Court Recruitment 2024: गुजरात हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को वर्गों के अनुसार अलग-अलग आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), सामाजिक और शैक्षिक रुप से पिछड़े वर्ग (SEBC), दिव्यांग (PH), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) अभ्यर्थियों के लिए – 750 रुपये
- अन्य सभी अभ्यर्थियों के लिए – 1500 रुपये
- अभ्यर्थियों को प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शुल्क का भुगतान करना होगा।
- अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान एसबीआई ई-पे के माध्यम से कर सकते हैं।
Gujarat High Court Stenographer Application Date 2024
Sarkari Naukri 2024: गुजरात हाई कोर्ट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 6 मई से शुरू है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मई 2024 तक है। इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय में परेशानी से बचने के लिए शुरुआती समय में ही ऑनलाइन आवेदन कर दें।
Gujarat High Court Stenographer Eligibility Criteria 2024
अंग्रेजी स्टेनोग्राफर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से सम्बंधित पात्रता मानदण्ड नीचे दी गई हैं:
Gujarat High Court Stenographer Education Qualification
अंग्रेजी स्टेनोग्राफर ग्रेड-Ⅱ (क्लास -Ⅱ) और अंग्रेजी स्टेनोग्राफर ग्रेड-Ⅲ (क्लास-Ⅲ) पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है:
अंग्रेजी स्टेनोग्राफर ग्रेड-Ⅱ (क्लास -Ⅱ) के लिए शैक्षणिक योग्यता –
- अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- अभ्यर्थियों के पास अंग्रेजी शॉर्टहैंड में गति 120 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
- कंप्यूटर संचालन का सामान्य ज्ञान होना चाहिए।
- हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती भाषा का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए
अंग्रेजी स्टेनोग्राफर ग्रेड-Ⅲ (क्लास-Ⅲ) पद के लिए शैक्षणिक योग्यता –
- अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- अभ्यर्थियों के पास अंग्रेजी शॉर्टहैंड में गति 100 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
- कंप्यूटर संचालन का सामान्य ज्ञान होना चाहिए।
- हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती भाषा का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए
Gujarat High Court Stenographer Age Limit
- अंग्रेजी स्टेनोग्राफर ग्रेड-Ⅱ के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- अंग्रेजी स्टेनोग्राफर ग्रेड-Ⅲ के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
भारत सरकार के नियमों के अंतर्गत महिलाओं और अन्य श्रेणियों के लिए आयु में छूट नीचे दी गई है:
- महिला अभ्यर्थियों के लिए – अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जायेगी।
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), सामाजिक और शैक्षिक रुप से पिछड़े वर्ग (SEBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) अभ्यर्थियों के लिए (केवल गुजरात मूल) – अधिकतम आयु में 5 साल की छूट प्रदान की जायेगी।
- दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों के लिए – अधिकतम आयु में 10 साल की छूट प्रदान की जायेगी।
- भूतपूर्व सैनिकों (Ex-servicemen) लिए – अधिकतम आयु में 3 साल की छूट प्रदान की जायेगी
- राज्य सरकार में कार्यरत कर्मचारियों के लिए – अधिकतम आयु में 5 साल की छूट प्रदान की जायेगी या अभ्यर्थियों के द्वारा जितनी सेवा की गई है उतने साल का विस्तार, जो भी कम हो।
Gujarat High Court Stenographer Selection Process 2024
ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार गुजरात हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 परीक्षा के चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हैं:
चरण 1. एलिमिनेशन टेस्ट
चरण 2. स्टेनोग्राफर/स्किल टेस्ट
चरण 3. मौखिक परीक्षा
Gujarat High Court Stenographer Salary 2024
स्टेनोग्राफर के पद पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थिओं के लिए सैलरी का विवरण नीचे दिया गया है:
- अंग्रेजी स्टेनोग्राफर ग्रेड-Ⅱ (क्लास -Ⅱ) के लिए वेतनमान – 44,900 – 1,42,400 रुपये
- अंग्रेजी स्टेनोग्राफर ग्रेड-Ⅲ (क्लास-Ⅲ) के लिए वेतनमान – 39,900 – 1,26,600 रुपये
Gujarat High Court Stenographer Exam Pattern 2024
गुजरात हाई कोर्ट अंग्रेजी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए परीक्षा पैटर्न का विवरण नीचे दी गई है:
- एलिमिनेशन टेस्ट – यह परीक्षा 75 मिनट की होगी, जिसमें कुल 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।
- स्टेनोग्राफर/स्किल टेस्ट – इसमें कुल 70 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।
- मौखिक साक्षात्कार – इसमें कुल 30 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा तथा प्रत्येक गलत उत्तर के 0.33 अंक काट लिया जाएगा।
विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें।
Gujarat High Court Stenographer Exam Date 2024
ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा विभिन्न सत्रों में आयोजित की जायेगी –
- एलिमिनेशन टेस्ट अस्थायी रुप से 16 जून 2024 को रविवार के दिन निर्धारित की गई है, जो वस्तुनिष्ठ या बहुविकल्पीय प्रकार का होगा।
- स्टेनोग्राफर/कौशल परीक्षा जुलाई 2024 में निर्धारित की गई है।
- मौखिक साक्षात्कार अगस्त/सितम्बर 2024 में निर्धारित की गई है।
Gujarat High Court Stenographer Syllabus 2024
सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, अंग्रेजी भाषा और व्याकरण, गुजराती भाषा और व्याकरण, संख्यात्मक और मानसिक क्षमता, कम्प्यूटर संचालन/कम्प्यूटर फंडामेंटल्स इत्यादि।
Gujarat High Court Stenographer Apply Online [Step By Step]
Step 1. सबसे पहले गुजरात हाई कोर्ट की ऑफिसियल वेबसाइट https://hc-ojas.gujarat.gov.in/ पर जाएँ।

Step 2. वेबसाइट के Home Page पर Current Jobs में प्रदर्शित हो रहे भर्ती से सम्बंधित Link पर क्लिक करें।

Step 3. इसके बाद Apply Now पर क्लिक करें।
Step 4. अब New Registration के बटन पर क्लिक करें।

Step 5. दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और मांगी गई सारी जानकारी अच्छी तरह से भरें।

Step 6. इसके बाद Generate OTP के बटन पर क्लिक करे OTP सत्यापन कर लें।
Step 7. OTP सत्यापन करने के बाद I Agree चेक बॉक्स पर Tick करके कैप्चा भरकर दुबारा से सत्यापन करके रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
Step 8. अब पुनः Login करके मांगी गई अपनी सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर दें
Step 9. इसके बाद स्कैन फोटो और हस्ताक्षर को निर्धारित स्थान पर अपलोड कर दें।
Step 10. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें।
Step 11. अंत में सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन पत्र का Print Out निकाल लें
Sarkari Naukri से सम्बन्धित और भी जानकारी के लिए हमारे Website पर अवश्य पधारें
नोट:- उपरोक्त सभी जानकारी हमने ऑफिसियल वेबसाइट और विभिन्न अख़बारों से हासिल की है अगर आपको इस लेख में कोई भी त्रुटि मिलती है तो हमें बताएं, हम उसमें जल्द से जल्द सुधार करेंगे, धन्यवाद।