Bihar BSSC Inter Level Recruitment 2025 – Apply Online for 23,175 Vacancies, Eligibility, Fee, Exam Date

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने Bihar BSSC Inter Level Recruitment 2025 के अन्तर्गत इंटर लेवल के पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवम्बर 2025 तक है। जो अभ्यर्थी इच्छुक हैं और इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वें इस लेख में इंटर लेवल के पद की भर्ती से सम्बंधित जानकारी देख सकते हैं।

Bihar BSSC Inter Level Recruitment 2025

Bihar BSSC Inter Level Recruitment 2025 Notification

BSSC 2025 Notification: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने इंटर लेवल के पदों पर 23,175 रिक्तियों की भर्ती के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन करने की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 तारीख से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवम्बर 2025 तक ही है। जितने भी अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाएं हैं वें देर न करते हुए ऑफिसियल वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

संगठन का नामबिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC)
पद इंटर लेवल
कुल रिक्त पद23,175
विज्ञापन संख्या02/23 (A)
न्यूनतम आयु सीमा18 वर्ष
आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि15 अक्टूबर 2025
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि25 नवम्बर 2025
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://bssc.bihar.gov.in/
नोटिफिकेशन पीडीएफयहाँ क्लिक करें

Bihar BSSC Inter Level Recruitment 2025 Vacancy

BSSC Inter Level Vacancy 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या – 02/23 (A) के अंतर्गत BSSC Inter Level Recruitment 2025 में इंटर लेवल पद की भर्ती के लिए 23,175 पदों की घोषणा अपने ऑफिसियल वेबसाइट पर किया है। जिसमें वर्गों के अनुसार पदों की संख्या अलग-अलग है।

श्रेणीकुल पद
अनारक्षित वर्ग (UR)10,142
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)2,299
अनुसूचित जाति (SC)3,212
अनुसूचित जनजाति (ST)219
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)3,974
पिछड़ा वर्ग (BC)2,562
पिछड़े वर्ग की महिलाएँ (WBC)767
कुल23,175

विस्तारपूर्वक पदों की जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
नोटिफिकेशन पीडीएफ – यहाँ क्लिक करें

Bihar BSSC Inter Level Recruitment 2025 Application Fee

BSSC Inter Level Bharti 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों / कार्यालयों में इंटर लेवल की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन के राशि सभी अभ्यर्थियों के लिए एक सौ रुपये निर्धारित की गई है।

Bihar BSSC Inter Level Recruitment 2025 Eligibility Criteria 2025

इंटर लेवल पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से सम्बंधित पात्रता मानदण्ड नीचे दी गई हैं:-

Bihar BSSC Inter Level Recruitment Education Qualification 2025

किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 12 वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना चाहिए।

Bihar BSSC Inter Level Recruitment 2025 Age Limit

इंटर लेवल की भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी। ऊपरी आयु सीमा में छूट का विवरण नीचे दिया गया है:-

  • अनारक्षित पुरुष (Male) अभ्यर्थियों के लिए – 37
  • अनारक्षित महिला (Female) अभ्यर्थियों के लिए – 40
  • पिछड़ा वर्ग (BC) / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) (पुरुष/महिला) अभ्यर्थियों के लिए – 40
  • अनुसूचित जाति (SC)/ अनुसूचित जनजाति (ST) (पुरुष/महिला) अभ्यर्थियों के लिए – 42
  • सभी वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए – अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट

Bihar BSSC Inter Level Selection Process 2025

विभिन्न विभागों / कार्यालयों में इंटर लेवल की भर्ती 2025 में चयनित होने के लिए दो चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा:-

चयन प्रक्रिया Ⅰ – प्रारंभिक परीक्षा
चयन प्रक्रिया Ⅱ – मुख्य परीक्षा

BSSC Inter Level Exam Pattern 2025

बिहार कर्मचारी चयन आयोग इंटर लेवल भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का विवरण नीचे दी गई है:-

  • परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे जिसके लिए कुल 2 घंटा 15 मिनट का समय दिया जायेगा।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिया जाएगा तथा प्रत्येक गलत उत्तर के 1 अंक काट लिया जाएगा।
  • परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में होगी।
  • यदि हिंदी एवं अंग्रेजी के सवाल में कोई भिन्नता पायी जाती है तो अंग्रेजी के सवाल ही सही माने जाएंगे।
  • नोट:- मुख्य परीक्षा के लिए अलग से विज्ञापन जारी किया जाएगा।

Documents Required for Bihar BSSC Inter Level Bharti Online Application

Bihar BSSC Inter Level Online Form 2025: इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, नीचे दिए गए दस्तावेजों/जानकारी को ऑनलाइन आवेदन करने के समय अपने पास तैयार रखें।

  • मैट्रिक का अंक पत्र एवं मूल प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
  • इंटरमीडिएट / समकक्ष से संबंधित अंक पत्र एवं मूल प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
  • टंकण / कम्प्यूटर ज्ञान से संबंधित अंक पत्र एवं मूल प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
  • स्थायी निवास /आवासीय प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
  • जाति प्रमाण-पत्र /क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
  • स्वतंत्रता सेनानी के पोता/ पोती / नाती / नतीनी का प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
  • अधिकतम उम्र सीमा में छूट संबंधी प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
  • विहित प्रपत्र में संविदा नियोजन संबंधी अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • अनापत्ति प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
  • दिव्यांगता संबंधी प्रमाण-पत्र होना चाहिए।

Bihar BSSC Inter Level Apply Online [Step By Step]

Step 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in/ पर जाएँ।


Step 2. इसके बाद वेबसाइट के Home Page पर उपर Menu में सूचना पट्ट के बटन पर Click करें।


Step 3. अब दिए गए नोटिफिकेशन के Link पर क्लिक करें।
Step 4. नोटिफिकेशन के Link पर क्लिक करने पर एक नया पेज Open होगा।


Step 5.अब Apply के बटन पर क्लिक करें।
Step 6. अब Registration के बटन पर क्लिक करें।


Step 7. अब यदि आपने विज्ञापन संख्या-02/23, इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया है तो Yes पर Click करें अगर नहीं तो No क्लिक करें।
Step 8. अब मांगी गई अपनी सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर दें।
Step 9. अब मांगी गई सभी आवश्यक स्कैन दस्तावेजों को निर्धारित स्थान पर अपलोड कर दें।
Step 10. आवेदन पूर्ण रूप से भरने के पश्चात भरी गई सभी जानकारी को दोबारा से जांच लें।
Step 11. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें।
Step 12. अंत में सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन पत्र का Print Out निकाल कर रख लें।

Bihar BSSC Inter Level Recruitment 2025 – FAQs

  1. बिहार एसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
    Ans: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) इंटर लेवल 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 है।
  2. BSSC का एग्जाम कब होगा?
    Ans: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की इंटर स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा जनवरी और फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाने के संभावना है, BSSC इंटर स्तरीय मुख्य परीक्षा के लिए कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
  3. बिहार एसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 द्वारा कितनी रिक्तियों पर भर्ती की जा रही है?
    Ans: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने एसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 में कुल 23,175 रिक्तियों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

Sarkari Naukri से सम्बन्धित और भी जानकारी के लिए हमारे Website पर अवश्य पधारें।

नोट:- उपरोक्त सभी जानकारी हमने ऑफिसियल वेबसाइट और विभिन्न अख़बारों से हासिल की है अगर आपको इस लेख में कोई भी त्रुटि मिलती है तो हमें बताएं, हम उसमें जल्द से जल्द सुधार करेंगे, धन्यवाद।

Leave a Comment