BSSC Office Attendant Recruitment 2025 – Apply Online for 4,388 Vacancies, Eligibility, Fee, Exam Date

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने Bihar BSSC Office Attendant Recruitment 2025 के अन्तर्गत ऑफिस अटेन्डेन्ट के पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। पहले ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 सितम्बर 2025 तक थी पर अब ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 नवम्बर 2025 कर दी गई है जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उनके लिए उनके लिए यह अंतिम अवसर है। जो अभ्यर्थी इच्छुक हैं और इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वें इस लेख में ऑफिस अटेन्डेन्ट के पद की भर्ती से सम्बंधित जानकारी देख सकते हैं।

BSSC Office Attendant Recruitment 2025

BSSC Office Attendant Recruitment 2025 Notification

BSSC 2025 Notification: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने विभिन्न विभागों/कार्यालयों में ऑफिस अटेन्डेन्ट के 3,727 रिक्तियों की भर्ती के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया था जिसमें 661 रिक्तियाँ बढ़ा दी गई हैं। अब रिक्तियों की कुल संख्या 4,388 हो गई हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया चल रही है और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 24 नवम्बर 2025 कर दी गई है। जितने भी अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाएं हैं वें देर न करते हुए ऑफिसियल वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

संगठन का नामबिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC)
पद का नामऑफिस अटेन्डेन्ट
कुल रिक्त पद4,388
विज्ञापन संख्या06/2025
आयु सीमा18 – 37 वर्ष (आयु में छूट नियमानुसार लागू है)
आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि25 अगस्त 2025
आवेदन शुल्क का जमा करने की अंतिम तिथि21 नवंबर 2025
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि24 नवम्बर 2025
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://bssc.bihar.gov.in/
नोटिफिकेशन पीडीएफयहाँ क्लिक करें

BSSC Office Attendant Recruitment 2025 Vacancy

BSSC Office Attendant Vacancy 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या -06/25 के अंतर्गत विभिन्न विभागों/कार्यालयों में ऑफिस अटेन्डेन्ट की भर्ती के लिए 4,388 पदों की घोषणा अपने ऑफिसियल वेबसाइट पर किया है। जिसमें वर्गों के अनुसार पदों की संख्या अलग-अलग है:-

श्रेणीकुल पद
अनारक्षित वर्ग (UR)2041
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)438
अनुसूचित जाति (SC)627
अनुसूचित जनजाति (ST)53
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)809
पिछड़ा वर्ग (BC)297
पिछड़े वर्ग की महिलाएँ (WBC)123
कुल4388

विस्तारपूर्वक पदों की जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
नोटिफिकेशन पीडीएफ – यहाँ क्लिक करें

BSSC Office Attendant Recruitment 2025 Application Fee

BSSC Office Attendant Bharti 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने विभिन्न विभागों / कार्यालयों में ऑफिस अटेंडेंट की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की राशि सभी अभ्यर्थियों के लिए मात्र 100 (एक सौ रुपये) निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई का उपयोग करके कर सकते हैं।

BSSC Office Attendant Recruitment 2025 Eligibility Criteria 2025

ऑफिस अटेंडेंट पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से सम्बंधित पात्रता मानदण्ड नीचे दी गई हैं:

BSSC Office Attendant Recruitment Education Qualification 2025

  • अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से मैट्रिक अथवा समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

BSSC Office Attendant Recruitment 2025 Age Limit

ऑफिस अटेंडेंट की भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी। ऊपरी आयु सीमा में छूट का विवरण नीचे दिया गया है:-

  • अनारक्षित पुरुष (Male) अभ्यर्थियों के लिए – 37
  • पिछड़ा वर्ग (BC) / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) (पुरुष/महिला) अभ्यर्थियों के लिए – 40
  • अनुसूचित जाति (SC)/ अनुसूचित जनजाति (ST) (पुरुष/महिला) अभ्यर्थियों के लिए – 42
  • अनारक्षित महिला (Female) अभ्यर्थियों के लिए – 40
  • सभी वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए – अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट

BSSC Office Attendant Exam Pattern 2025

  • परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे जिसके लिए कुल 2 घंटा का समय दिया जायेगा।
  • नियम के अनुसार दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रति घंटा 20 मिनट की दर से अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिया जाएगा तथा प्रत्येक गलत उत्तर के 1 अंक काट लिया जाएगा।
  • प्रारंभिक परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में होगी।
  • यदि हिंदी एवं अंग्रेजी के सवाल में कोई भिन्नता पायी जाती है तो अंग्रेजी के सवाल ही सही माने जाएंगे।
  • सामान्य हिन्दी विषय के सवाल सिर्फ हिन्दी (देवनागरी लिपि) में छपा हुआ होगा।
  • सामान्य अंक गणित एवं सामान्य ज्ञान के सवाल हिन्दी के साथ अंग्रेजी में भी छपा हुआ होगा।

Documents Required for BSSC Office Attendant Bharti Online Application

Bihar BSSC Inter Level Online Form 2025: इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, नीचे दिए गए दस्तावेजों/जानकारी को ऑनलाइन आवेदन करने के समय अपने पास तैयार रखें।

  • मैट्रिक का अंक पत्र एवं मूल प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
  • स्थायी निवास /आवासीय प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
  • जाति प्रमाण-पत्र /क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
  • स्वतंत्रता सेनानी के पोता/ पोती / नाती / नतीनी का प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
  • दिव्यांगता संबंधी प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
  • अधिकतम उम्र सीमा में छूट संबंधी प्रमाण-पत्र होना चाहिए।

BSSC Office Attendant Recruitment 2025 Apply Online [Step By Step]

Step 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in/ पर जाएँ।


Step 2. इसके बाद वेबसाइट के Home Page पर उपर Menu में सूचना पट्ट के बटन पर Click करें।


Step 3. अब दिए गए नोटिफिकेशन के Link पर क्लिक करें।
Step 4. नोटिफिकेशन के Link पर क्लिक करने पर एक नया पेज Open होगा।


Step 5.अब Apply के बटन पर क्लिक करें।
Step 6. अब Registration के बटन पर क्लिक करें।


Step 7. अब मांगी गई अपनी सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर कर Registration कर लें।
Step 8. अब आवेदन शुल्क जमा कर लें तथा उसका प्रिंट आउट ले लें।
Step 9. अब अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर दें।
Step 10. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद अपना लाइव फोटो लेकर उसे अपलोड कर दें।
Step 11. अंत में सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन पत्र का Print Out निकाल कर रख लें।

BSSC Office Attendant Recruitment 2025 – FAQs

  1. बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट 2025 की लास्ट डेट क्या है?
    Ans: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2025 है। बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट नोटिफिकेशन 25 अगस्त 2025 को जारी की गई थी।
  1. बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट BSSC का एग्जाम कब होगा?
    Ans: बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट की परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित होने की संभावना है।
  1. BSSC ऑफिस अटेंडेंट में कितना एग्जाम होता है?
    Ans: BSSC ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा में एक ही लिखित परीक्षा होती है जो वस्तुनिष्ठ (मल्टीपल-चॉइस) प्रकार की होती है। इस परीक्षा में तीन खंड होते हैं: सामान्य गणित, सामान्य ज्ञान और सामान्य हिंदी।
  1. बिहार बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा 2025 का पाठ्यक्रम क्या है?
    Ans: बिहार BSSC ऑफिस अटेंडेंट 2025 के पाठ्यक्रम में सामान्य ज्ञान, सामान्य गणित (अंकगणित) और सामान्य हिंदी शामिल हैं। सामान्य ज्ञान में विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, समसामयिक मामले और राजनीति जैसे विषय शामिल हैं, जबकि सामान्य हिंदी में व्याकरण से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। गणित में प्राथमिक अंकगणित के प्रश्न होंगे। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होते हैं।
  1. बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट 2025 का आवेदन शुल्क कितना है?
    Ans: बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट 2025 के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है और यह सभी उम्मीदवारों के लिए समान है।

Sarkari Naukri से सम्बन्धित और भी जानकारी के लिए हमारे Website पर अवश्य पधारें।

नोट:- उपरोक्त सभी जानकारी हमने ऑफिसियल वेबसाइट और विभिन्न अख़बारों से हासिल की है अगर आपको इस लेख में कोई भी त्रुटि मिलती है तो हमें बताएं, हम उसमें जल्द से जल्द सुधार करेंगे, धन्यवाद।

Leave a Comment