रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Railway RRB Group D Recruitment 2025 के अन्तर्गत ग्रुप डी (स्तर 1) पद की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 तक है। जो अभ्यर्थी इच्छुक हैं और इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वें इस लेख में ग्रुप डी पद की भर्ती से सम्बंधित जानकारी देख सकते हैं।

Railway RRB Group D Recruitment 2025 Notification
RRB Group D Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या – सी ई एन संख्या – 08/2024 अंतर्गत 7वें वेतन आयोग के वेतन स्तर – 1 में 32438 रिक्तियों के लिए ग्रुप डी (स्तर 1) पद की भर्ती के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन करने की प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 तारीख से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 तक है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिसियल वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/#/auth/landing पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
संगठन का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
पद का नाम | ग्रुप डी (स्तर 1) पद |
कुल रिक्त पद | 32438 |
विज्ञापन संख्या | सीईएन संख्या – 08/2024 |
आयु सीमा | 18 – 36 वर्ष (आयु में छूट नियमानुसार लागू है) |
आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि | 23 जनवरी 2025 |
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 22 फरवरी 2025 |
आवेदन सुधार की तिथि | 25-02-2025 से 06-03-2025 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://www.rrbapply.gov.in |
नोटिफिकेशन पीडीएफ (हिन्दी) | यहाँ क्लिक करें |
नोटिफिकेशन पीडीएफ (अंग्रेजी) | यहाँ क्लिक करें |
Railway RRB Group D Recruitment Vacancy 2025
RRB Group D Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से विज्ञापन संख्या – सी ई एन संख्या – 08/2024 के अंतर्गत RRB Group D Recruitment 2025 में ग्रुप डी (स्तर 1) पद की भर्ती के लिए 32438 पदों की घोषणा अपने ऑफिसियल वेबसाइट पर किया है। जोन के अनुसार पदों की संख्या नीचे दी गई है :-
जोन का नाम | यूआर | एससी | एसटी | ओबीसी | ईडब्ल्यूएस | कुल |
पश्चिमी रेलवे (मुंबई) | 1892 | 701 | 351 | 1261 | 467 | 4672 |
उत्तर पश्चिमी रेलवे (जयपुर) | 797 | 191 | 77 | 217 | 151 | 1433 |
दक्षिण पश्चिमी रेलवे (हुबली) | 207 | 75 | 37 | 133 | 50 | 503 |
पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर) | 769 | 215 | 89 | 383 | 158 | 1614 |
पूर्व तटीय रेलवे (भुवनेश्वर) | 405 | 139 | 67 | 257 | 96 | 964 |
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर) | 578 | 190 | 93 | 346 | 130 | 1337 |
उत्तर रेलवे (नई दिल्ली) | 2008 | 691 | 346 | 1275 | 465 | 4785 |
दक्षिणी रेलवे (चेन्नई) | 1089 | 397 | 228 | 698 | 279 | 2694 |
पूर्वोत्तर रेलवे (गोरखपुर) | 598 | 215 | 134 | 285 | 122 | 1370 |
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (गुवाहाटी) | 828 | 309 | 153 | 552 | 206 | 2048 |
पूर्वी रेलवे (कोलकाता) | 767 | 262 | 144 | 477 | 161 | 1817 |
मध्य रेलवे (मुंबई) | 1395 | 480 | 257 | 845 | 267 | 3244 |
पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर) | 518 | 186 | 92 | 333 | 122 | 1251 |
उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज) | 988 | 229 | 190 | 413 | 189 | 2020 |
दक्षिण पूर्व रेलवे (कोलकाता) | 408 | 184 | 72 | 263 | 102 | 1044 |
दक्षिण मध्य रेलवे (सिकंदराबाद) | 710 | 235 | 144 | 415 | 136 | 1642 |
Railway RRB Group D Application Fee 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Group D Recruitment 2025 में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन के राशि वर्गों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की है, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:
- एससी (SC)/एसटी (ST)/पीडब्ल्यूबीडी(PWBD)/महिला (FEMALE)/ईएसएम (ESM)/अल्पसंख्यक (MINORITY)/ईबीसी (EBC) अभ्यर्थियों के लिए: 250/-
- अन्य सभी उम्मीदवार: 500/-
- अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई का उपयोग करके कर सकते हैं।
Railway RRB Group D Eligibility Criteria 2025
ग्रुप डी (स्तर 1) पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से सम्बंधित पात्रता मानदण्ड नीचे दी गई हैं:
RRB Group D Education Qualification
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास या आईटीआई (ITI) या समकक्ष या एनसीवीटी (NCVT) द्वारा प्रदान किया गया राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रमाणपत्र (NAC) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
Railway RRB Group D Age Limit
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा रेलवे ग्रुप डी लेवल -1 भर्ती 2024 की उम्र सीमा 18 से 36 साल निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी। अधिकतम उम्र सीमा की विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें।
RRB Group D Officer Selection Process 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी लेवल -1 भर्ती 2025 में चयनित होने के लिए एक चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से चार चरण शामिल हैं। सबसे पहले अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देना होगा, इस परीक्षा में पास होने पर चयनित अभ्यर्थिओं शारीरिक माप परीक्षण (PET) देना होगा, इसके बाद शारीरिक माप परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा और दस्तावेज सत्यापन के बाद चिकित्सा परीक्षण (ME) के लिए बुलाया जायेगा।
- चयन प्रक्रिया Ⅰ – कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- चयन प्रक्रिया Ⅱ – शारीरिक माप टेस्ट (PET)
- चयन प्रक्रिया Ⅲ – दस्तावेज सत्यापन (DV)
- चयन प्रक्रिया Ⅳ – चिकित्सा परीक्षण (ME)
Railway RRB Group D Salary 2025
RRB Group D Bharti 2025: ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार रेलवे ग्रुप डी लेवल -1 भर्ती 2025 में चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 18000 रूपये मूल मासिक वेतन के साथ अन्य भत्ते और लाभ दिए जायेंगे।
पद | प्रारंभिक वेतन |
सातवें केंद्रीय वेतन आयोग वेतन मैट्रिक्स के लेवल- 1 के लिए विभिन्न पद | 18000 |
Railway RRB Group D Exam Pattern 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी लेवल -1 भर्ती के लिए परीक्षा पैटर्न का विवरण नीचे दी गई है:
- लिखित परीक्षा कम्प्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) के माध्यम से होगा।
- परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे जिसके लिए कुल 90 मिनट समय मिलेगा।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा तथा प्रत्येक गलत उत्तर के 1/3 अंक काट लिया जाएगा।
- लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अनारक्षित श्रेणी (UR), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों को 40 % और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)-NCL अभ्यर्थियों को कम से कम 30 % अंक चाहिए तथा अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) अभ्यर्थियों को कम से कम 30% अंक चाहिए।
RRB Group D CBT Exam Pattern 2025
- आरआरबी ग्रुप डी लेवल -1 के पदों पर नियुक्ति के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें सामान्य विज्ञान से 25 अंक, गणित से 25 अंक, सामान्य बुद्धिमता एवं तर्कशक्ति से 30 अंक और सामान्य जानकारी और समसामयिक विषय से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा।
- दिव्यांग अभ्यर्थियों को 120 मिनट का समय दिया जायेगा।
RRB Group D Physical Efficiency Test (PET) 2025
पहले चरण की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में सफल होने पर अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण को पास करना होता है। पुरुषों और महिलाओं के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण अलग-अलग निर्धारित किया गया है, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:
पुरुषों के लिए:
- 2 मिनट में एक चांस में वजन को नीचे गिराए बिना 35 किलोग्राम वजन को उठाकर 100 मीटर की दूरी तक ले जाना होगा।
- एक ही चांस में 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकण्ड में पूरा करना होगा।
महिलाओं के लिए:
- 2 मिनट में एक चांस में वजन को नीचे गिराए बिना 20 किलोग्राम वजन को उठाकर 100 मीटर की दूरी तक ले जाना होगा।
- एक ही चांस में 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकण्ड में पूरा करना होगा।
Documents Required for RRB Group D Bharti Online Application
इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, नीचे दिए गए दस्तावेजों को ऑनलाइन आवेदन करने के समय अपने पास रखें।
- स्कैन किया हुआ नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ JPEG फॉर्मेट में होना चाहिए। (साइज 50 से 100 केबी के बीच)
- स्कैन किया हुआ अभ्यर्थी का हस्ताक्षर केवल काली स्याही वाली पेन से सफेद कागज पर किया हुआ JPEG फॉर्मेट में होना चाहिए। (साइज 30 से 50 केबी के बीच)
- स्कैन किया हुआ अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) प्रमाण पत्र (केवल उन अभ्यर्थीयों के लिए जो ट्रेन यात्रा के लिए मुफ्त पास का अनुरोध करते हैं) PDF फॉर्मेट में होना चाहिए। (साइज 500 केबी तक)
Railway RRB Group D Syllabus 2025
गणित : संख्या पद्धति, दशमलव, बॉडमास, भिन्न, एलसीएम, एचसीएफ, प्रतिशतता, अनुपात एवं समानुपात, क्षेत्रमिति, समय और कार्य, समय और दूरी, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ एवं हानि, बीजगणित, ज्यामिति एवं त्रिकोणमिति, प्रारंभिक सांख्यिकी, वर्गमूल, आयु-गणना, कैलेंडर एवं क्लॉक, नल एवं टंकी।
सामान्य बुद्धिमता और तर्कशक्ति : वर्णानुक्रम एवं संख्या श्रृंखला, अनुरूपता, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय संक्रियाएं, संबंध, वेन आरेख, प्रतीको द्वारा प्रस्तुति, जम्बलिंग, आंकड़ा निर्वचन और पर्याप्तता, समानताएं और अंतर, निष्कर्ष एवं निर्णयन, विश्लेषणात्मक तर्कशक्ति, वर्गीकरण, दिशाएं, कथन तर्क एवं धारणाएं।
सामान्य विज्ञान : इसके अंतर्गत पाठयक्रम में 10 वीं स्तर (सीबीएसई) के रसायन विज्ञान, भौतिकी एवं जीव विज्ञान के प्रश्न शामिल होंगे।
समसामयिक विषयों पर सामान्य जानकारी : इसके अंतर्गत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संस्कृति, खेलकूद, अर्थशास्त्र, व्यक्ति विशेष, राजनीति एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित प्रश्न होंगे।
Railway RRB Group D Apply Online [Step By Step]
Step 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/#/auth/landing पर जाएँ।

Step 2. इसके बाद वेबसाइट के Home Page पर Apply पर क्लिक करें।

Step 3. Apply पर क्लिक करने के बाद अगर आप नए अभ्यर्थी हैं तो Create An Account पर Click करके अपना Account बना लेंगे।

Step 4. अगर आप ने अपना Account बना लिया है तो Already Have An Account पर क्लिक करेंगें।
Step 5. Already Have An Account पर पर क्लिक करने से एक नया Page खुलेगा।

Step 6. इसके बाद मांगी गई अपनी सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर दें।
Step 7. अब मांगी गई सभी आवश्यक स्कैन दस्तावेजों को निर्धारित स्थान पर अपलोड कर दें।
Step 8. आवेदन पूर्ण रूप से भरने के पश्चात भरी गई सभी जानकारी को दोबारा से जांच लें।
Step 9. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें।।
Step 10. अंत में सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन पत्र का दो Print Out निकाल कर रख लें।
Railway RRB Group D Recruitment 2024 FAQs
- ग्रुप डी फॉर्म की लास्ट डेट क्या है?
Ans: रेलवे ग्रुप डी भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी 2025 है। - ग्रुप डी के लिए आयु सीमा क्या है?
Ans: आरआरबी ग्रुप डी पात्रता मानदंड 2025 के अनुसार उम्मीदवारों की आयु 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उन्होंने कक्षा 10/आईटीआई/एनएसी स्तर की शिक्षा पूरी कर ली हो। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट मिलेगी। - ग्रुप डी के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
Ans: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने हाल ही में ग्रुप-डी के 32 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है, जिसके लिए 10वीं पास, आईटीआई या समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। - रेलवे ग्रुप डी में लड़कियों का फिजिकल कैसे होता है?
Ans: महिला उम्मीदवारों को भी 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। सिर्फ एक चांस मिलेगा। बोरी बीच में नीचे नहीं रख सकते। इसके अलावा 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। - ग्रुप डी की सैलरी कितनी होती है?
Ans: ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार रेलवे ग्रुप डी लेवल -1 भर्ती 2025 में चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 18000 रूपये मूल मासिक वेतन के साथ अन्य भत्ते और लाभ दिए जायेंगे।
Sarkari Naukri से सम्बन्धित और भी जानकारी के लिए हमारे Website पर अवश्य पधारें।
नोट:- उपरोक्त सभी जानकारी हमने ऑफिसियल वेबसाइट और विभिन्न अख़बारों से हासिल की है अगर आपको इस लेख में कोई भी त्रुटि मिलती है तो हमें बताएं, हम उसमें जल्द से जल्द सुधार करेंगे, धन्यवाद।