Sarkari Naukri 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UPSSSC AGTA Recruitment 2024 के अन्तर्गत कृषि तकनीकी सहायक की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि 1 मई 2024 से शुरू है और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2024 है। जो अभ्यर्थी इच्छुक है और इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वें भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ सकते हैं।
UPSSSC AGTA Recruitment Notification 2024
Sarkari Naukri 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि तकनीकी सहायक भर्ती 2024 के तहत ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा में कुल 3446 पदों में भर्ती के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इस परीक्षा में वही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा – 2023 (Preliminary Eligibility Test- PET -2023) में शामिल हुए हों और उनको आयोग के ओर से स्कोर कार्ड जारी किया गया हो। ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 1 मई 2024 से शुरू हो रही है तथा ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2024 तक है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिसियल वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
संगठन का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
पद का नाम | कृषि तकनीकी सहायक |
कुल रिक्त पद | 3446 |
विज्ञापन संख्या | 07-परीक्षा/2024 |
आयु सीमा | 21 – 40 वर्ष (आयु में छूट नियमानुसार लागू है) |
आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि | 1 मई 2024 |
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 31 मई 2024 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://upsssc.gov.in/ |
नोटिफिकेशन पीडीएफ | यहाँ क्लिक करें |
संशोधन सूचना (21-03-2024) | यहाँ क्लिक करें |
UPSSSC AGTA Recruitment Vacancy 2024
Sarkari Naukri 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UPSSSC AGTA Recruitment 2024 के तहत कृषि निदेशक और कृषि विभाग उत्तर प्रदेश में ग्रुप-सी के लिए कुल 3446 कृषि तकनीकी सहायकों की भर्ती की घोषणा की है। वर्गों के अनुसार पदों की संख्या अलग-अलग है, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:
श्रेणी | कुल पद |
अनारक्षित वर्ग (UR) | 1813 |
अनुसूचित जाति (SC) | 509 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 151 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 629 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 344 |
कुल | 3446 |
UPSSSC AGTA Salary 2024
ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि तकनीकी सहायकों के पद पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों के लिए वेतन या वेतनमान 5200 – 20200/- (ग्रेड पे 2400/-) या लेवल-4 पे मैट्रिक्स ( 25500 – 81100/-) निर्धारित किया है।
UPSSSC AGTA Online Application Date 2024
Sarkari Naukri 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के द्वारा जारी किये गए नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भिक तिथि 1 मई 2024 है और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2024 है। ऑनलाइन आवेदन पत्र संशोधन और ऑनलाइन आवेदन शुल्क में सुधार की अंतिम तिथि 7 जून 2024 तक है। इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय में परेशानी से बचने के लिए शुरुआती समय में ही ऑनलाइन आवेदन कर दें।
UPSSSC AGTA Application Fee 2024
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कृषि तकनीकी सहायक भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को वर्गों के अनुसार अलग-अलग आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:
- अनारक्षित श्रेणी (UR), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए – रु. 25/-
- अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) अभ्यर्थियों के लिए – रु. 25/-
- शारीरिक रूप से विकलांग (PH) अभ्यर्थियों के लिए – रु. 25/-
- अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग यूपीआई या एसबीआई के ई-चालान के माध्यम से कर सकते हैं।
UPSSSC AGTA Eligibility Criteria 2024
कृषि तकनीकी सहायक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से सम्बंधित पात्रता मानदण्ड नीचे दी गई हैं:
Education Qualification
- अभ्यर्थियों को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा – 2023 (Preliminary Eligibility Test- PET -2023) में उत्तीर्ण होना चाहिए
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- या कृषि में स्नातक की डिग्री के समकक्ष जैसे कि कृषि में बीएससी आनर्स, उद्यान में बीएससी या बीएससी ऑनर्स, फारेस्ट्री में बीएससी या बीएससी ऑनर्स, कृषि इंजीनियरिंग में बीटेक तथा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से गृह विज्ञान में बीएससी या सामुदायिक विज्ञान में चार वर्षीय डिग्री प्राप्त होना चाहिए।
UPSSSC AGTA Age Limit
Sarkari Naukri 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के द्वारा कृषि तकनीकी सहायक भर्ती 2024 के लिए उम्र सीमा 21 साल से 40 साल के बीच निर्धारित की है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी।
UPSSSC AGTA Recruitment 2024 Selection Process
जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा – 2023 (Preliminary Eligibility Test- PET -2023) में भाग लिया था, केवल वही इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) कृषि तकनीकी सहायक भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं। सबसे पहले अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा देनी होगी, इस लिखित परीक्षा में पास होने पर अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जायेगा।
- चयन प्रक्रिया Ⅰ – लिखित परीक्षा
- चयन प्रक्रिया Ⅱ – दस्तावेज सत्यापन
UPSSSC AGTA Exam Pattern 2024
- परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए कुल 2 घंटे का समय मिलेगा।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा तथा प्रत्येक गलत उत्तर के 1/4 अंक काट लिया जाएगा।
UPSSSC AGTA Apply Online [Step By Step]
Step 1. सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ऑफिसियल वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएँ।
Step 2. Home Page पर प्रदर्शित हो रहे विज्ञापन 07/2024 के तहत सीधी भर्ती के Link पर क्लिक करें।
Step 3. Link में क्लिक करने पर एक नया पेज ओपन होगा जहां अभ्यर्थियों को अपना पीईटी-2023 रजिस्टर्ड नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल या ईमेल आईडी दर्ज करना होगा।
Step 4. यूपीएसएसएससी एजीटीए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और अपना व्यक्तिगत, शैक्षणिक जानकारी भर दें।
Step 5. सारी जानकारी भरने के बाद सत्यापन कोड दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक करें।
Step 6. इसके बाद मांगी गई स्कैन फोटो और हस्ताक्षर को निर्धारित स्थान पर अपलोड करदें।
Step 7. अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें और Submit बटन पर क्लिक करें।
Step 8. सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंत में आवेदन पत्र का Print Out निकाल लें
UPSSSC AGTA Exam Date
Sarkari Naukri 2024: परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है परीक्षा तिथि की जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट के संपर्क में रहें। उचित समय पर परीक्षा के आयोजन की तिथि ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ही सूचित की जाएगी।
UPSSSC AGTA Syllabus
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कृषि तकनीकी सहायक भर्ती 2024 की परीक्षा के पाठ्यक्रम के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देंखें।
Sarkari Naukri से सम्बन्धित और भी जानकारी के लिए हमारे Website पर अवश्य पधारें
नोट:- उपरोक्त सभी जानकारी हमने ऑफिसियल वेबसाइट और विभिन्न अख़बारों से हासिल की है अगर आपको इस लेख में कोई भी त्रुटि मिलती है तो हमें बताएं, हम उसमें जल्द से जल्द सुधार करेंगे, धन्यवाद।